नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में पर्थला ब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उबर बाइक से जा रही महिला अधिवक्ता से मोबाइल छीन लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा की निराला स्पायर सोसाइटी निवासी अधिवक्ता तुबा खान ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे वह उबर बाइक से जा रही थीं। पर्थला ब्रिज पार कर सेक्टर-113 चौकी क्षेत्र के पास पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ पर झपट्टा मार दिया। बदमाश उनका आईफोन छीनकर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।