यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेंचने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी ज्यादा रुपये कमाने के लिए अवैध रूप से शराब बेंचता था। पुलिस के अनुसार थाने के सब इंस्पेक्टर बृजलाल और शैलेश कुमार को जानकारी मिली की एक व्यक्ति आरएंडआर कालोनी में अवैध रूप से शराब बेंचता है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से देशी शराब के अवैध क्वार्टर मिले। युवक की पहचान सुंदर निवासी आरएंडआर कालोनी के रूप में हुई। ब्यूरो