फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक कंटेनर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दाैरान अस्पताल में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर के सनोटा गांव निवासी नगेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका भतीजा बॉबी 19 अगस्त को ड्यूटी करके गाजियाबाद से बाइक से अपने गांव जा रहा था। सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक कंटेनर चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 20 अगस्त को उपचार के दौरान कैलाश अस्पताल में बाॅबी की मौत हो गई। घटना के तीन दिन बाद कोतवाली में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें