फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक पर लगाया बेटी को ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में एक युवती को अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेटी 21 मई की सुबह करीब चार बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आशुतोष शर्मा युवती के संपर्क में था और अक्सर उससे फोन पर बातचीत करता था। आरोप है कि उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी और नौकरी का झांसा देकर ले गया। युवती अपने साथ जरूरी दस्तावेज भी ले गई है। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें