फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो आरआरयू डिवाइस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सुत्याना गांव में लगे एयरटेल नेटवर्क बूस्टर से अज्ञात चोरों ने दो आरआरयू (रिमोट रेडियो यूनिट) डिवाइस चोरी कर लिया। इकोटेक-3कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। विजय कुमार का कहना है कि वह डेल्टॉप इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में साइट टेक्नीशियन हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एयरटेल कंपनी का नेटवर्क बूस्टर गांव सुत्याना की छत पर लगा है। 13 जून की तड़के करीब दो बजे से तीन बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति या गिरोह ने साइट पर लगे दो आरआरयू डिवाइस चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें