ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र में पैदल जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन और ईयरफोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर पाई-2 स्थित एनएफएल सोसाइटी निवासी अथर्व पवार ने तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की रात पानी लेने के लिए सोसाइटी के बाहर गए थे। वह पैदल ही सोसाइटी के गेट की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और उनका आईफोन 15 और वायर्ड ईयरफोन छीनकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।