नोएडा। जिले के सेक्टर 18 मार्केट में एक बिजली के बॉक्स में ओवरलोडिंग के चलते अचानक स्पार्क हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी तो आसपास के लोगों ने तुंरत पुलिस को सूचना दी। इसमें बाद पहले से ही बाजार में मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और मिनटों में आग पर काबू पा लिया। बता दें, व्यापार के लिहाज से सेक्टर 18 की मार्केट नोएडा से सबसे बड़ी मार्केट में शुमार है। जहां लाखों की संख्या में शहरवासी खरीदारी के लिए उमड़ते हैं। त्योहारों के बीच संख्या और बढ़ जाती है। इसी बात का ध्यान रखते हुए इस मार्केट में पहले से ही पुलिस की कई टीमें चप्पे चप्पे पर तैनात रहीं। नतीजन बड़ी अनहोनी को फायर ब्रिगेड की मदद से टाल दिया गया। ब्यूरो