फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से जलभराव, कई घरों में घुसा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। खैरपुर गुर्जर गांव में हाल ही में हुई बारिश के बाद गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है। गांव के बीच स्थित तालाब का पानी और बारिश का पानी मिलकर कई घरों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी घरों में घुसने से स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ गया है। साथ ही कीड़े-मकोड़े भी घरों में आने लगे हैं। स्थानीय निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि दीपचंद नेता , मुकेश खारी, महावीर फौजी समेत कई लोगों के घरों में पानी घुस चुका है, जबकि अन्य घर भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव स्मार्ट विलेज के रूप में चिन्हित है, लेकिन इसके बावजूद जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें