ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की 8000 वर्गमीटर साइज से कम औद्योगिक भूखंड की ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें 42 भूखंड उद्यमियों को आवंटित किए गए हैं। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण को अच्छी कंपनियों के ऑफर भूखंड के लिए मिले हैं। वहीं ई-नीलामी की वजह से इनके लिए बोली भी ऊंची रहीं। यही वजह रही कि 42 भूखंड की आरक्षित कीमत 132.69 करोड़ रुपये की जगह बोली 213.38 करोड़ रुपये मिली है। यह करीब 160.82 प्रतिशत अधिक है।