ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोकभवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस 2025 पर घोषित वीरता पदक से एडीसीपी सेंट्रल नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर स्वतंत्र कुमार सिंह, एसटीएफ के आरक्षी देवदत्त सिंह और राजन कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं, गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित वीरता पदक से एसटीएफ के उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य और मुख्य आरक्षी राहुल कुमार को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।