दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ के समीप पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मेरठ के गगोल गांव निवासी हरीश परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई रणवीर सिंह कार से फरीदाबाद की तरफ से मुजफ्फरनगर के लिए पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर जा रहे थे। जब वह बंबावड़ गांव के सामने पहुंचे तो कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक रणवीर सिंह घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल के भाई ने ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।