नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र के नया बांस में छत पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नया बांस सेक्टर-15 निवासी कन्हैया नंदन के मुताबिक, दो अक्टूबर की रात वह अपने कमरे की छत पर सो रहे थे। उन्होंने अपना मोबाइल सिरहाने रखा हुआ था। रात में किसी व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। सुबह उठने पर फोन गायब मिला। पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने फोन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए फेज-1 थाना में शिकायत दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो