फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब पीकर वाहन गाड़ी चलाई तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में रविवार रात हुए भीषण हादसे के बाद अब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस ने मंगलवार को जेवर खुर्जा मार्ग पर चलने वाले बस व भारी वाहनों के चालकों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं। अगर कोई चालक ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइटर तोड़ता हुआ दूसरी लेन में जा पहुंचा था और कई वाहनों से टकराया था। इसमें कार सवार दिल्ली के पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अन्य कई वाहन चालक भी घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस अब सख्त हुई है और मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न चालकों और उनकी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी को पूरी सख्ती के साथ निर्देश दिए गए हैं कि वह वाहन चलाते समय न तो शराब पीए और न ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें