फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईसीएआई गौतम बुद्ध नगर शाखा और आरडब्ल्यूए ने सेक्टर-56 के पार्कों में पौधरोपण किया। इस दौरान नीम, अर्जुन, आंवला जैसे औषधीय और अन्य छायादार पाैधों का रोपण किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट ने हिस्सा लिया।