नोएडा। प्लॉट के विवाद को लेकर एक पक्ष ने युवक को जान से मारने की धमकी दी है। युवक की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता आगाहपुर गांव निवासी विकास कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने दोस्त सतेंद्र को लेकर रिश्तेदार मोहित कुमार को सेक्टर-130 स्थित प्लॉट पर गए थे। प्लॉट पर वाजिदपुर गांव का रहने वाला रविंद्र सिंह अज्ञात युवकों के साथ माैके पर पहुंचा। आरोप है कि प्लॉट को अपना बताकर रविंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने बताया एक नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद