फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने निकाले पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर ने फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले 18 लाख रुपये
विज्ञापन

नोएडा। एक महिला ने अपने देवर पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से करीब 18 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर निवासी भावना शर्मा की शादी वर्ष 2008 में मेरठ निवासी नीरज कुमार के साथ हुई थी। नीरज भंगेल के एक स्कूल में पढ़ाते थे और फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। 2009 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ। वर्ष 2014 में नीरज को ब्रेन ट्यूमर हो गया। इसके बाद काम में मदद करने के लिए नीरज ने छोटे भाई पवन को बुला लिया और 15 हजार रुपये प्रति महीना वेतन देना तय किया। आरोप है कि साथ रहते हुए पवन ने एटीएम के पासवर्ड सहित अन्य गोपनीय जानकारियां इकट्ठी कर लीं। वर्ष 2017 में नीरज की मौत हो गई। इसके बाद पवन अपनी भाभी के पास पहुंचा और नीरज की एफडी से जुड़े कागजात ले गया। आरोप है कि पवन ने चेक पर नीरज के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से 4 लाख 36 हजार रुपये निकाल लिए। इसके कुछ समय बाद नीरज की एफडी तोड़कर 14 लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें