बिलासपुर (संवाद)। श्रीबालाजी हनुमान मंदिर परिसर में चित्रकूट सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य गोपाल कृष्ण ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मनुष्य को सत्य, धर्म, प्रेम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस दौरान अनुपम तायल, सीताराम, सोनपाल शर्मा, मनोज दुबे, शिवमूरत पाल, धीरज प्रधान, राहुल प्रजापत, नवनीत अग्रवाल, मुकेश और चांदनी शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।