ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शाम ढलते ही आनंद किमाया ग्रैंड बैंक्वेट एंड रिजॉर्ट में भक्ति के रंग बिखर गए। श्याम बाबा के भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। मौका था- श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का। गायकों ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में जयपुर से आए गायक आयुष सोमानी और कानपुर से आईं शर्मा सिस्टर्स ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्री श्याम सेवा परिवार समिति के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि महोत्सव के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।