फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्र महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नवरात्र के अवसर पर पंचशील ग्रीन और महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। पंचशील ग्रीन में नवरात्र सेवक दल की ओर से आयोजित 11वें महाविशाल नवरात्र महोत्सव एवं सातवें रामलीला महोत्सव में माता की चौकी सजाई गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। कार्यक्रम में हनुमान जी, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और काली माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सोसाइटी के निवासियों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, महागुन मंत्रा-1 में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के चौथे दिन मां भगवती की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारों से परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान देवेन्द्र जाखड़, राजेश कुमार, वैभव नेगी, मोहित चोपड़ा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें