फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्र के दूसरे दिन दरबार पहुंचे भक्त

विज्ञापन
नोएडा। सलारपुर में दुर्गा पूजा।
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही शहर के मंदिरों में भक्तों की आवाजाही रही। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार के सी-ब्लॉक स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक व कार्तिकेय मंदिर में दक्षिण भारतीय परंपरा के गोलू उत्सव के तहत दूसरे दिन सात पायदानों पर तमिलनाडु से लाई गई 100 से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियां सजाई गईं। पुजारी मणिकंदन शर्मा और मोहित मिश्रा ने देवी महात्म्य का पाठ किया। सेक्टर-44 स्थित छलेरा शिव मंदिर, सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सेक्टर-110 स्थित महर्षि नगर में महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ समिति की ओर से दुर्गा पूजा के दूसरे दिन पूजा-पाठ किया गया। सलारपुर स्थित दुर्गा पूजा प्रांगण में भी जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से लगातार 13वें वर्ष नवरात्र पूजा आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन मिथिला से आए आचार्य पंडित भवन झा ने समिति के अध्यक्ष व मुख्य पुजारी जितेंद्र पाठक के साथ पूजा संपन्न कराई।

नोएडा। सलारपुर में दुर्गा पूजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें