फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)।
विज्ञापन

गोमुख और हरिद्वार सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने मंगलवार तड़के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गंतव्य पर सकुशल पहुंचने के बाद शिवभक्तों ने भजनों पर झूमकर अपनी खुशी व्यक्त की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही जहांगीरपुर और देहात क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिरों में सुबह से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा। प्रेमपाल ने बताया कि गोमुख से आई 45 शिवभक्तों की टोली की यात्रा सकुशल संपन्न हुई। यह यात्रा हर वर्ष आयोजित की जाती है और इसमें भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें