सरोजनीनगर के श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर की ओर से शुरू की गई रामरथ यात्रा के जरिये क्षेत्रीय लोगों ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। विधायक ने बताया कि रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा बस सेवा सितंबर 2022 से शुरू हुई थी। इस यात्रा में शनिवार को जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-के आशियाना से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और उन्होंने विधायक को धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा कि यह यात्रा भविष्य में भी अनवरत जारी रहेगी।