फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हवन और प्रवचन में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। अस्तौली गांव में रविवार को आर्य समाज के जिला संगठन ने करीब 97 वर्ष पुराने आर्य समाज भवन में वेद प्रचार हवन और प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रवचन से लोगों को नशा मुक्त जीवन, स्वास्थ्यवर्धक दिनचर्या अपनाने और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दहेज की कुरीति के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। लोगों को दहेज नही लेने व देने और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर वानप्रस्थी देव मुनि, आर्य सागर, गिरिराज आर्य, जलजीत आर्य, रंजीत प्रधान, आचार्य दशरथ, आचार्य धर्मदेव शास्त्री, प्रदीप आर्य, वेद प्रकाश आर्य, बाबूराम आर्य, बलवीर प्रधान, गजराज आर्य, संतराम आर्य, महाशय किशनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें