फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इस्कॉन मंदिरों में दीपदान को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। कार्तिक मास में दीपदान महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सेक्टर-33 और सेक्टर-151 स्थित इस्कॉन मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। दोनों मंदिरों में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप के समक्ष दीपदान कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के वैकुंठनाथ जी ने बताया कि कार्तिक मास के दौरान मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु दीपदान कर रहे हैं। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप के समक्ष दीप अर्पित कर रहे हैं। वहीं, सेक्टर-151 स्थित इस्कॉन मंदिर में भी रोजाना 200 से 250 श्रद्धालु दीपदान कर रहे हैं। यहां भक्त मां यशोदा, मां तुलसी और भगवान दामोदर के समक्ष दीप अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें