कलश यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जैतपुर मेट्रो स्टेशन के निकट 10 से 16 जुलाई तक होने वाली बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व रविवार को कलश यात्रा निकाली। तेज बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई है। यह कलश यात्रा ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में होकर गुजरी है।