रबूपुरा (संवाद)। सीताराम मंदिर के समीप नववर्ष के उपलक्ष्य में धर्म प्रेमियों द्वारा श्याम मित्र मंडल के बैनर तले भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली, वृंदावन व गाजियाबाद से आए कलाकारों ने बुधवार देर शाम खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया। संध्या भजन से श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। पुरोहित दिनेश सिंघल ने विधिवत से श्याम बाबा की पूजा अर्चना कर 56 भोग लगाया गया। भजन संध्या कार्यक्रम में दिल्ली की कीर्ति कौशिक, गाजियाबाद की प्रिया प्राची, खुर्जा के नीरज चौधरी, वृंदावन के नितिन गोस्वामी ने भजन पेश किए। इस दौरान रजत सिंघल, गिल्लू गर्ग, मोहित गर्ग, विशाल गर्ग, शिवम कुमार, युगल तायल विजय तायल रोहित सिंघल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।