फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कन्हैया मित्तल के भजन पर झूमे भक्त

विज्ञापन
सेक्टर-74 स्थित 'ओमाया बैंक्वेट' में आज 'श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल' द्वारा आयोजित 22वां भव्य
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित एक निजी बैंक्वेट में श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल की ओर से 22वां हनुमान जन्मोत्सव एवं संकीर्तन महोत्सव मनाया गया। मौके पर कन्हैया मित्तल ने भक्ति संगीत का जादू बिखेरा। उनके भजन सुनकर श्रोता झूम उठे। उनके साथ गौरव दत्त, दीपक सरगम और शंकर अनुरागी ने भी भजनों की अमृत वर्षा की जिससे पूरा पांडाल भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान उपस्थित रहे। संस्थापक प्रधान अमित गुप्ता और चेयरमैन विजय अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नीरज शर्मा, आशा अग्रवाल, शिवानी गुप्ता, मीना गुप्ता, शैली अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, आकाश जैन, विजय कुमार अग्रवाल, अमन गुप्ता, देवेंद्र बंसल, गौरव अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें