नोएडा। सेक्टर-71 में बाबा बालक नाथ के भजनों पर श्रद्धालु झूमे। गायक ईशांत भारद्वाज ने भजन गए। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे। बाबा बालक नाथ मंदिर के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा रहा। इस मौके पर मुख्य संरक्षक आरके शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का भंडारा ग्रहण किया। ब्यूरो