ग्रेटर नोएडा। पंच एन्क्लेव कॉलोनी छपरौला में शनिवार को श्रीश्याम फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। घंटों चले कीर्तन समारोह में श्रद्धालु आखिर तक डटे रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही। इसमें इत्र वर्षा भी की गई। कार्यक्रम में लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। समारोह में कॉलोनी के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पीयूष बंसल, सौरभ बाजपेयी, अमित चौहान, पंकज, जीतेन्द्र भटनागर, विनय, अतुल, अर्चना, रेनू, नेहा, योगिता, सुरभि, अमिता, निशा, सुमन, अमर, अर्जुन, संदीप, अनमोल, सुनील, सुमित, आशू, विवेक, अमन, राकेश, राज और दीपक समेत कॉलोनी के सभी लोग मौजूद रहे। ब्यूरो