फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रद्धालुओं ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)।
विज्ञापन

जेवर के जाहरवीर मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला का वर्णन किया। कृष्ण जन्म की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं ने नृत्य और भजन-कीर्तन कर उत्सव मनाया। पिछले दिनों की अपेक्षा कथा में श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक रही। कृष्ण जन्म के अवसर पर वासुदेव और भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी निकाली गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। वासुदेव कृष्ण को टोकरी में रखकर पूरे पंडाल में घूमे। इस दौरान महिलाएं भगवान कृष्ण की नजर उतारती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें