नोएडा। सेक्टर-48 में 25 से 31 अक्तूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। समस्त चौहान परिवार और ग्रामवासियों के सहयोग से राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज के सानिध्य में कथा होगी। आयोजन की शुरुआत 25 अक्तूबर को सुबह आठ बजे कलश यात्रा से होगी। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम छह बजे तक किया जाएगा। इसमें मां भगवती की महिमा, शक्ति और भक्ति से जुड़े प्रसंग सुनाए जाएंगे।