फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन गांवों में होंगे विकास कार्य, बेटियों ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
जेवर में तीन गांवों में 3.94 करोड़ के विकास कार्यों की शुक्रवार को शुरुआत की गई।
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में शुक्रवार को करोड़ो के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस मौके पर क्षेत्र के युवाओं और बेटियों ने फीता काटकर इन कार्यों की शुरुआत कराई। इसमें दस्तमपुर में 1.20 करोड़, मुढ़रह में 89 लाख और वीरमपुर में 1.85 करोड़ के कार्य होंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि जेवर के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें