फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों के 4171 भूखंडों पर शुरू होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। किसानों के विवाद खत्म करने के लिए यमुना प्राधिकरण अब उन सेक्टर्स में विकास कार्य शुरू कराएगा। जहां किसानों को भूखंड नियोजित किए गए हैं। अभी तक 4171 भूखंड नियोजित कर लिए गए हैं। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 6260 भूखंड अलग-अलग सेक्टर में आरक्षित किए गए थे। इनमें से जमीन मिलने के बाद 4171 आरक्षित कर दिए गए हैं। अब यहां विकास कार्य कराए जाने हैं जिससे किसानों को उनके भूखंडों पर कब्जा देकर लीज की जा सके। इन विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चालू करा दी गई है। विकास कार्य जल्दी पूरे हों इसकी भी नियमित समीक्षा होगी। जो भूखंड नियोजित होने के लिए बचे हुए हैं। उन पर भी कवायद चालू है। इसके अलावा स्मार्ट विलेज परियोजना में शामिल गांवों में भी आंतरिक विकास कार्य यमुना प्राधिकरण तेज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें