वाल्मीकि मंदिर में पहुंचे विधायक मनमोहन भड़ाना। संवाद
सनौली। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हलके में सबको साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे। वे हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनके कामों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने ये बात सनौली खुर्द गांव के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने इससे पहले भगवान वाल्मीकि के फोटो पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सभी आपसी प्रेम व भाईचारे से रहते हुए समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी दें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने कहा कि वह हर गांव में जा रहे हैं। मौके पर सरपंच संजय त्यागी सनौली खुर्द, मार्किट कमेटी चेयरमैन व सरपंच छाजपुर राजेंद्र रावल, खुर्शीद अहमद, कृष्ण नंबरदार, नंदू रावल रिशपूर, विपिन पांचाल, अब्बास व राजेंद्र रावल मार्किट कमेटी चेयरमैन मौजूद रहे। संवाद