ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 की समस्याओं को लेकर एडीएम और प्राधिकरण अधिकारियों से मुलाकात करते
-डीएम के निरीक्षण के बाद प्राधिकरण ने तेज किया काम, एक-दो माह में पूरा करने का आश्वासन
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 में विकास कार्यों को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने एडीएम अजीत सिंह और प्राधिकरण अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में चारदीवारी, सर्विस रोड, सीवर, पेयजल, नालियों, सफाई, पार्क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं पर चर्चा हुई। आरडब्ल्यूए के अनुसार 22 सितंबर को डीएम के निरीक्षण के बाद काम में तेजी आई है। सर्विस रोड का टेंडर हो चुका है। सीवर सफाई, पेयजल, नालियों और पार्कों के रखरखाव का काम भी चल रहा है। अधिकारियों ने प्रमुख कार्य एक-दो माह में पूरा करने का आश्वासन दिया।