फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के जेई पर विकास राशि खुर्द-बुर्द करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर के एक युवक ने नगरपालिका के जेई पर बोरवेल लगाने के लिए स्वीकृत 22 लाख 60 हजार रुपये की राशि खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन एवं सहकारिता मंत्री बनवारीलाल लाल को भेजी है। शिकायतकर्ता सलीम पुत्र इसराईल निवासी फिरोजपुर झिरका ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2019-20 में शहर में बोरवेल लगाने के लिए जिला योजना के अनुसार 22 लाख 60 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। परंतु नगरपालिका के जेई विक्रांत सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग कर शहर में सड़क बनाने आदि अन्य योजनाओं पर खर्च की हुई दिखाकर सारी राशि को खुर्द-बुर्द कर दिया। सलीम ने बताया कि सरकार के नियम के अनुसार जिस कार्य के लिए मंजूरी की जाती है उसी कार्य पर राशि खर्च करना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नगरपालिका में फैले भ्रष्टाचार का यह कोई नया मामला नहीं है बल्कि इसी तरह कई कार्यों पर खर्च की गई राशि को बिना कार्य किये ही निकाल कर बर्बाद कर दिया है। इस मामले में आरोपी विक्रांत जेई से बार-बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं जांच अधिकारी एसडीएम रीगन कुमार ने कहा कि मंत्री की ओर भेजी गई शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें