यमुना सिटी/रबूपुरा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को जनसभा में कहा कि हवाई अड्डे और औद्योगिक परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। 2017 से पहले युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। विकास के साथ भाईचारा बनाए रखना भी जरूरी है। इस दौरान उन्होंने गांव में करीब 3.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो