गलगोटिया विश्वविद्यालय के 4700 से ज्यादा छात्रों को मिली प्लेसमेंट। स्रोत विश्वविद्यालय
यमुना सिटी(संवाद)। गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देवांश बजाज को एक कंपनी ने 60 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित किया है। देवांश बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र हैं। विश्वविद्यालय का दावा है कि बैच 2026 के 4700 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट हासिल की। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों को 15 लाख से 26.6 लाख प्रति वर्ष तक के ऑफर मिले हैं। इसके अलावा 80 से ज्यादा विद्यार्थियों को कंसल्टिंग कंपनियों में जॉब ऑफर मिले हैं।