ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेंचुरियन ग्राउंड पर रविवार को सेंचुरियन कप (संडे एडिशन-15) के लीग मैच में नोएडा ब्लास्टर्स ने मविले यूनाइटेड क्लब को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी कर नोएडा ब्लास्टर्स की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाए। जवाब में ड्रीमविले यूनाइटेड क्लब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बना सकी और 5 रन से मैच गवां दिया। देवांग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो