फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 एकड़ भूमि से अवैध निर्माण हटाया

विज्ञापन
नूंह में अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
29 एकड़ भूमि से अवैध निर्माण हटाया
विज्ञापन

नूंह। बीते दो दिनों से नूंह क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। बुधवार को भी नूंह शहर से सटे गांव पल्ला, खेड़ला और नलहड़ की 29 एकड़ जमीन में हो रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। इस दौरान जिला नगर और योजनाकार की टीम के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ फजरुद्दीन के अलावा भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। लंबे समय से यहां अवैध निर्माण कार्य की शिकायत आ रही थी। जिस पर तत्परता से संज्ञान लेकर विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। कुछ लोग यहां अवैध निर्माण कार्य करा रहे थे। इस दौरान जिला नगर और योजनाकार अधिकारी वेदप्रकाश सहरावत के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान लंबे समय बाद बड़ी कार्रवाई की गई। जिला नगर और योजनाकार विभाग की टीम में नसीम अहमद, विकास जेई, अशोक कुमार और साजिद अली मौजूद रहे। वहीं वेदप्रकाश ने बताया कि उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा के निर्देशानुसार जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें