ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर खूबसूरती बढ़ाने के लिए डिजाइनर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगीं। इसके लिए एजेंसियों से डिजाइन मांगे गए हैं। वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक साैरभ भारद्वाज के मुताबिक खास मेटेलिक शीट पर लेजर कटिंग का उपयोग कर स्ट्रीट लाइट के खंभों को तैयार कराया जाएगा। प्राधिकरण के खुद के लोगो के अलावा इनपर डिजाइन कुछ इस तरह होगा कि सड़क पर चारों तरफ प्रकाश हो सके। ब्यूरो