ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में 10 घंटे की डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एमबीए प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए मिरकेटा इंक के प्रोजेक्ट मैनेजर देवांश गर्ग द्वारा संचालित की गई है। छह डिज़ाइन थिंकिंग सिद्धांत, डिज़ाइन थिंकिंग के चरण, माइंड मैपिंग अवधारणा, क्रेजी 8 और नियमों के साथ विचार-मंथन सभी को संसाधन व्यक्ति द्वारा कवर किया गया। इस विचार को स्पष्ट करने के लिए देवांश गर्ग ने टेस्ला, नेटफ्लिक्स और एयरबीएनबी सहित कई केस स्टडीज़ के बारे में भी बात की। इस मौके पर डॉ. मयंक गर्ग, डॉ. सुनीता शुक्ला, डॉ. अंजू बाला, शालू त्यागी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो