नोएडा (संवाद)। सेक्टर-81 स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य हरि गोविंद महाराज ने कपिल-देवहूति संवाद और वामन चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संसार के भौतिक सुख क्षणिक है। वास्तविक आनंद परमात्मा की भक्ति में है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रभु चिंतन और अध्यात्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि ज्ञान के बिना मनुष्य की मुक्ति संभव नहीं है। इस दौरान आसपास की सोसाइटी में रहने वाले कई भक्त मौजूद रहे।