नोएडा (संवाद)। सेक्टर-134 स्थित जेपी सोसाइटी में संचेतना संस्था की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा व्यास अतुल कृष्ण ने भरत के त्याग और राम के प्रति उनके निस्वार्थ प्रेम का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भरत के सामने अयोध्या का पूरा साम्राज्य था लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।