ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी की वर्तमान एओए को डिप्टी रजिस्ट्रार ने भंग करते हुए उनके अधिकार समाप्त कर दिए गए हैं। साथ ही नए चुनाव के लिए प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की है। चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं जो आगामी चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएंगे। निवासी सुमित शर्मा ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि वर्तमान एओए ने निर्धारित समय सीमा में चुनाव नहीं कराए और और कोई भी निवासी वर्तमान एओए की विभाग में शिकायत करता था तो एओए उस पर पेनल्टी लगा देती थीं। निवासियों ने फैसले का स्वागत करते हुए निष्पक्ष एओए चुनाव की उम्मीद की है। वहीं, भंग की गई एओए के पदाधिकारियों का कहना है कि आदेश असंवैधानिक है। ब्यूरो