जागरण में डिप्टी सीएम की पत्नी ने की पूजा अर्चना
लखनऊ। नटखेड़ा रोड आलमबाग के व्यापारियों के देवी जागरण में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह, लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, मनीष अरोड़ा, कमल चौधरी, राजेश बत्रा, उपकार सिंह आदि मौजूद रहे।