उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किए मां चंद्रिका देवी के दर्शन
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अष्टमी के दिन बख्शी तालाब स्थित मां चंद्रिका देवी सिद्धपीठ पहुंचकर देवी दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। मां भगवती से सर्वकल्याण की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियों को महाअष्टमी, महानवमी सहित दशहरा व दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।