फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली बसों में सहायक की तैनाती अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर तीन महीने में वाहनों की जांच कराना अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की लापरवाही इस मामले में न बरती जाए। शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक ली। जहां उन्होंने ये निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय यान परिवहन समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। स्पष्ट निर्देश दिए किए हर तीन महीने में एक बैठक की जाएगी जिसमें वाहनों के मानक की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अधूरे मानक और बिना फिटनेस वाले वाहनों के संचालन पर रोक भी लगाई जाए। इसके अलावा स्कूली बसों में सहायक का नियुक्त रहना अनिवार्य किया है। जिन बसों में छात्राएं रहेंगी उनमें महिला सहायक को तैनात किया जाएगा। बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण समेत यातायात और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें