माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनगणना-2027 के पहले चरण में मकानों की गणना कर सूची तैयार करने के लिए तैनात कर्मचारियों ( प्रगणक) एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो चुका है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से नॉलेज पार्क-4 स्थित एक इंस्टीट़़्यूट में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में लगभग 3000 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। पहले दिन प्रशिक्षण में 225 कर्मचारियों में से 201 ने प्रशिक्षण लिया और 24 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसीईओे का कहना है कि इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।