फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम पेट्रोल पंप पर विभाग ने मारा छापा जांच के लिए भेजे सैंपल

विज्ञापन
श्रीराम पेट्रोल पंप से सैंपल के लिए पहुंचे विभागीय अधिकारी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
श्रीराम पेट्रोल पंप पर विभाग ने मारा छापा, जांच के लिए भेजे सैंपल
विज्ञापन

नूंह। जिले के गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर हिरमथला गांव के पास स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप पर बुधवार को फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। लोगों की मांग पर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां से पेट्रोल और डीजल के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए हैं। डीएफएसी सीमा शर्मा और सब इंस्पेक्टर तारिफ हुसैन ने बताया कि उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा के निर्देशानुसार यह अभियान चलता रहेगा। श्रीराम पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को कम इंधन डालना, मिलावट करने सहित कई प्रकार की शिकायत कई बार मिलीं। उन्होंने बताया कि शिकायत में कई लोगों ने पेट्रोल पंप से इंधन डलवाने के बाद तुरंत इंधन खत्म होने तक की शिकायत दी है। जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के साथ धोखा है। उन्होंने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मिलावट के बारे में बताया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें